तीन बार रहे विधायक राव कमलेंद्र सिंह बाठैडा आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह

Aug 7, 2025 - 10:55
 0
तीन बार रहे विधायक राव कमलेंद्र सिंह बाठैडा आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) वल्लभनगर विधानसभा से तीन बार वर्ष 1977, 80 एवं 90 में विधायक राव कमलेंद्र सिंह बाठैडा की बुधवार को 8वीं पुण्यतिथि उनके सुपुत्र राव मयूर ध्वज सिंह की उपस्थिति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता निगरानी दल के संरक्षक रूपलाल मेनारिया ने बताया कि उन्होंने राजनीति में अपनी सशक्त मौजूदगी और समाज सेवा के प्रति समर्पण से वल्लभनगर विधानसभा विकास में अहम भूमिका निभाई। राजनीतिक दलों और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और सम्मान आज भी बरकरार है। उनकी पुण्यतिथि पर अनेक राजनेता और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद कर रहे है। श्रद्धांजलि सभा में प्रताप सिंह शक्तावत, शार्दुल खान पठान, शंकर गुर्जर, भगवान जाट, नरेंद्र बोहरा, सत्यनारायण कुलमी, राव पुष्पेंद्र सिंह, नरेंद्र गुर्जर, भैरो सिह सहित सैकड़ो समर्थक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................