हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा साइकिल रैली होगी आयोजित
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 10 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वंतत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में आमजन की भागीदारी हेतु जिला मुख्यालय पर 11 अगस्त सोमवार को सुबह 9.30 बजे तिरंगा साइकिल रैली पुलिस परेड ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर बीडीए सर्किल से मानसिंह सर्किल से बिजलीघर चौराहे से चौबुर्जा होते हुए किला स्थित शहीद स्मारक स्थल तक आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि तिरंगा रैली में साईकिल क्लब, एनसीसी, महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तर के विद्यार्थी,एनएसएस, जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक और नागरिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं अपने साथ तिरंगा भी लेकर चलेंगे।


