ESIC की SPREE योजना 2025 के तहत अपंजीकृत संस्थानों व श्रमिकों को जोड़ने हेतु जागरूकता शिविर

Aug 14, 2025 - 14:08
 0
ESIC की SPREE योजना 2025 के तहत अपंजीकृत संस्थानों व श्रमिकों को जोड़ने हेतु जागरूकता शिविर


खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
         कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा शुरू की गई SPREE योजना 2025 के तहत अब अपंजीकृत संस्थान और श्रमिक बिना किसी पिछली देनदारी, ब्याज एवं हर्जाने के ESIC से जुड़ सकेंगे। इसी संदर्भ में बुधवार को M/s जिंदल एल्युमिनियम, भिवाड़ी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
        कार्यक्रम का आयोजन उप क्षेत्रीय कार्यालय, अलवर के संयुक्त निदेशक (प्रभारी) मुकेश चंद मीणा के निर्देशन में किया गया। शिविर में अनिल कुमार एवं मनीष यादव ने योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योजना 01 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी।
       उन्होंने कहा कि इस अवधि में कोई भी प्रतिष्ठान या नियोक्ता ESIC पोर्टल एवं श्रम सुविधा पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पंजीकरण करवा सकता है। इसके साथ ही मौजूद नियोक्ताओं को बीमित व्यक्ति एवं उनके आश्रितजनों के पंजीकरण तथा आधार सीडिंग के लिए प्रेरित किया गया, ताकि बीमित व्यक्ति विभागीय लाभों का सुगमता से लाभ उठा सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................