सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पात्र व्यक्ति अभियान में शत-प्रतिशत हो लाभान्वित-डीएम
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि 30 सितम्बर तक वित्तीय समावेशन एवं जन सुरक्षा सेचुरेशन अभियान के तहत संबन्धित विभाग सक्रियता से भाग लेकर सभी पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित करें।
जिला कलक्टर गुरूवार को वीसी के माध्यम से अधिकारियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जन-धन निष्क्रिय खातों की री-केवाईसी करायें। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने और सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए बैंकर्स, जनप्रतिनिधियों, बीडीओ, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी संबंधित अधिकारियों से मिलकर कार्य योजना बनाई।
उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए शिविरों में पात्रजनों को योजनाओं के लाभों की जानकारी दी जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों से सहयोग लिया जाये। ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर में सभी पात्र लोगों तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ई-गिरदावरी एवं फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में प्रगति लायें। सभी उपखंड अधिकारी अपने तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी के साथ नियमित रूप से समीक्षा बैठक करें एवं ई-फाईलिंग का कार्य राजकाज के माध्यम से करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम पंचायत व उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई प्रकरणों का रिव्यु करने संतुष्टि प्रतिशतता संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


