माचाड़ी में श्मशान भूमि का रास्ता बंद परेशान ग्रामीणों ने कलैक्टर से की खोलने की मांग
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
अलवर जिले के माचाड़ी ग्राम में श्मशान भूमि तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण करने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिला कलैक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग करने के बावजूद ग्रामीणों में रोष फैल रहा है ।ग्रामीण राकेश ने बताया कि श्मशान भूमि तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर भी असुविधा हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाया, तो ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ कलैक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगं।

