जोनेटा में तेजाजी महाराज मंदिर पर भरा मेला, दर्शनों को उमड़ी भीड़

Sep 2, 2025 - 13:28
 0
जोनेटा में तेजाजी महाराज मंदिर पर भरा मेला, दर्शनों को उमड़ी भीड़

सकट क्षेत्र के जोनेटा गांव के गुर्जर बास स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर मंगलवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी को वार्षिक मेला आयोजित हुआ। मेले के अवसर भजन संध्या एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर के पिराने गणेश सिंह बैंसला ने बताया कि मेले का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ ध्वज व नाग देवता की बांबी पूजन के साथ विधिवत किया गया। श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर वीर तेजाजी की प्रतिमा के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर परिक्रमा लगा मन्नत मांगी। यहां आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में बावन पाड़ा की प्रभु दयाल, अमर सिंह व  बीधोता गांव की कजोड़, विजय सिंह गुर्जर एवं भूलेरी गांव के रामगोपाल, राम सिंह एण्ड पार्टी के कलाकारों के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां पेश की। वही यहां आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। मेले में स्थानीय के अलावा करनावर, नारायणपुर, सकट, राजगढ़, बांदीकुई, बसवा, अलवर, दौसा, जयपुर, सीकर, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब आदि जगहों से श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर नानूराम, राजेंद्र बैंसला, बाबूलाल शर्मा, छोटेलाल, बलराम, राजू मीणा, सरदार, मानसिंह, हंसराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................