राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला अलवर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी रहे मुख्य अतिथि!
अलवर (अमित भारद्वाज) अलवर- राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला अलवर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सुंदरम मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ विधि पूर्वक व मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मुख्य अतिथि अरुण चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।कार्यक्रम में कविता पाठ के साथ ब्राह्मण समाज के गणमान्य ब्यक्तियो ने अपने विचार रखे । मुख्य अतिथि वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी रहे व प्रदेश कार्यकारिणी से एस डी शर्मा संरक्षक, राधेश्याम जैमिनी प्रदेश अध्यक्ष,राम गोपाल शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष,मधुसूदन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष,रोशन लाल शर्मा प्रमुख महामंत्री, हेमंत कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मोहनलाल शर्मा जयपुर जिला अध्यक्ष, भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा अभय समाज अध्यक्ष, कृष्ण मुरारी गंगावत,पूर्व आई.ए एस शुक्ला, जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा व समाज के गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे। अलवर जिला नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा व महामंत्री ऋषि भारद्वाज, रतन कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,डॉ सतीश शर्मा सहित ब्लॉक इकाई लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़, थानागाजी,मालाखेड़ा, खेड़ली, माचाड़ी,अलवर शहर कार्यकारिणी, युवा कार्यकारिणी व महिला कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की ।ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष मोहन स्वरूप शर्मा,श्याम सुंदर जोशी,राजकुमार शर्मा,विष्णु शर्मा, कपिल शर्मा,गिरिराज प्रसाद शर्मा,सुरेश शर्मा,संजय शर्मा,गजेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,अशोक शर्मा, विश्व मानव कल्याण संघ प्रदेश मीडिया प्रभारी व अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी, मानवेन्द्र शर्मा,राजेश गंगावत,शहर अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा,योगेश शर्मा,उमेश शर्मा व समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में पधारे लोगो के लिए स्वरूचि भोज की भी व्यवस्था की गई ।