लुहासा - जटपुरा सड़क मार्ग पर महात्मा गांधी कॉलेज के पास जल-भराव से जन जीवन अस्त व्यस्त
भरतपुर- (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वैर से गांव लुहासा - जटपुरा सड़क मार्ग पर महात्मा गांधी कॉलेज के पास सपाट में भारी जल भराव से जन जीवन अस्त व्यस्त, बरसात के दिनों में सपाट में काफ़ी जल भराव की समस्या से आम लोगों का आवागमन करीब करीब बंद हो गया हैं
ग्रामीणों द्वारा कई बार उपखण्ड अधिकारी से लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग विभाग के अधिकारिओं को लिखित में एवं मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया, लेकिन हालत जस के तस बने हुए हैं। प्रशासन ने आखें मूंद रखी हैं, जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना हो रही है,
उक्त जल भराव की समस्या से दो गावों का संपर्क टुटा हुआ है ।स्कूली बच्चे , बुजुर्ग, महिलाओं एवं कर्मचारीवर्ग रोज इस जल भराव की समस्या से भारी परेशान है कोई नहीं सुनता, पानी में गहरी खाई बनी हुई है दुपईया वाहन चालक इस जल भराव में गिर क़र चोटिल हो रहे है, लगता है प्रशासन कोई बड़े हादसे का इंतजार क़र रहा।