तहसीलदार ने दिए कार्मिकों को अस्थाई तहसील भवन में बैठने के आदेश

Sep 8, 2025 - 13:40
 0
तहसीलदार ने दिए कार्मिकों को अस्थाई तहसील भवन में बैठने के आदेश

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) पिछले दिनों हुए तहसील परिसर में हादसे से दो व्यक्ति घायल हो गए। आदेश में बताया गया कि तहसील कार्यालय भवन कडम एवं  क्षतिग्रस्त होने से प्रतिदिन बरसात में टपकने से जनहानि की संभावना को मध्य नजर रखते हुए,
आज सोमवार से तहसील भवन स्थाई मिलने तक अग्रिम आदेशों तक अटल सेवा केंद्र किला लक्ष्मणगढ़ में स्थापित किया गया है।

तहसीलदार ममता कुमारी ने कार्मिक नोटरी पब्लिक डीड राइटर मुद्रांक विक्रेताओं को आदेशित कर कहा है कि तहसील कार्यालय भवन कंडम क्षतिग्रस्त होने से जनहानि की संभावना बनी रहती है । ये सभी अटल सेवा केंद्र भवन में कार्य करना सुनिश्चित करें। 
आदेश की पालना नहीं होने पर उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इधर आज सोमवार को नोटरी पब्लिक डीड राइटर मुद्रांक विक्रेताओं ने पुराने तहसील भवन में बताया कि अटल सेवा केंद्र पर हमें बैठने की कोई छाया पानी की सुविधा नहीं है। बरसात के दिनों में सांप बिच्छू घोहरा आदि वहां जंगल में निकलते रहते हैं।
 ऐसे में कभी भी कोई घटना घटित होने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है।
कार्य से आए पुराने तहसील भवन में फरियादियों वादियो से वार्ता होने पर बताया कि स्टांप वगैरा यहां लेकर लिखाई का कार्य संपन्न होने के बाद हमें अधिकारियों के हस्ताक्षर के लिए अटल सेवा केंद्र जाने से समय एवं बुजुर्ग लोगों का किले पर चढ़ाई चढ़ना शारीरिक परेशानी का कारण बताया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................