राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत जिला अध्यक्ष राधेश्याम कपासिया का हुआ स्वागत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की जिला स्तरीय सभा का आयोजन किया गया। सभा कीअध्यक्षता अलवर जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ एकीकृत राधेश्याम कपासिया ने की l जिला स्तरीय सभा में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। एवं जिला अध्यक्ष राधेश्याम कपासिया का भव्य स्वागत सम्मान संघ के पदाधिकारियों और जिला व ब्लॉक से आए शिक्षकों द्वारा किया गया l
जिला स्तरीय टीम द्वारा शिक्षक संघ एकीकृत के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। और जिला अध्यक्ष राधेश्याम कपासिया ने अपनी प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें गोविंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी एवं लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम गुर्जर को बनाया गयाl इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियो सहित शिक्षक विष्णु सिंह गुर्जर, शीशराम गुर्जर, अजीत चौधरी, विश्राम गुर्जर, भरत गुर्जर ,दयाराम चौधरी, कमल जाट, जगदीश जाड़ला, गुड्डू चौधरी, उपेंद्र जाट, मुकेश गुर्जर नेपाल सिंह और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे l