दुर्घटना करने वाले डंपर को पुलिस ने किया जप्त चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) टहला थाना क्षेत्र के तेजाला ग्राम के समीप एक डम्पर चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाईक को टक्कर मार दी जिससे दो युवाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों युवकों की पहचान जगरूप गुर्जर और कमलेश गुर्जर निवासी रामपुरा ककराली के रूप में हुई तथा वे एक ही परिवार के है ।
आक्रोशित हजारों लोगो ने डंपर एवं चालक को पकड़ने के लिए भाजपा नेता रोहिताश घांघल के नेतृत्व में भोपाल तिराहा टहला पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद डंपर को जप्त करने के साथ चालक की पहचान कर लिए जाने के साथ शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन देने पर आला अधिकारियों के साथ प्रमुख मांगो पर बनी सहमति आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।

