भाजपा के पूर्व रामगढ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के असामायिक निधन पर केंद्रीय मंत्री एवं विधायक सुखवंत शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाने पंहुचे
अलवर (राधेश्याम गेरा) अलवर जिले के रामगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के डोली गांव अंतर्गत केशवनगर निवासी
भाजपा पार्टी के कर्मठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा का पथरी आपरेशन के बाद इन्फेक्शन हो जाने से जयपुर में उपचार के दौरान बुधवार को असामायिक निधन हो गया। मिश्रा के निधन की खबर सुनकर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के सभी परिचितों में शोक छा गया।
गुरुवार शाम छह बजे केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री अलवर सांसद भूपेंद्र सिंह यादव और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे जय आहूजा सहित पार्टी के अनेक नेता शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पंहुचे। मंत्री यादव ने राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की पत्नी और बेटे से मुलाकात की और बताया कि मिश्रा का असामायिक निधन भारतीय जनता पार्टी और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। इस दुःख की घड़ी में हम और हमारी पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
मिश्रा के निधन की खबर सुनकर
सोशल मीडिया पर भी अनेक लोगों ने भावुक संदेश भेजकर मिश्रा को श्रद्धांजलि दी है। कई कार्यकर्ताओं ने लिखा कि मिश्रा जैसे कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता की कमी हमेशा महसूस होगी। उनके निधन से रामगढ़ में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा, भाजपा नेता देवेंद्र दत्ता, एडवोकेट लाखनदत्त शर्मा, रामौतार चौधरी, अशोक चौधरी सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामगढ़ के पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता देवेन्द्र दत्ता ने कहा कि राजेंद्र मिश्रा को कार्यकर्ता और आमजन सहज, मिलनसार और ईमानदार नेता के रूप में याद करते रहेंगे।

