कठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन: 3012 प्रकरणों का निस्तारण कर 53 लाख 90 हजार रुपए का अवार्ड पारित

Sep 13, 2025 - 12:13
 0
कठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन: 3012 प्रकरणों का निस्तारण कर 53 लाख 90 हजार रुपए का अवार्ड पारित

कठूमर / दिनेश लेखी।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह साल की तीसरी लोक अदालत है।
तालुका विधिक सेवा समिति सचिव रुचि शर्मा ने बताया कि तालुका मुख्यालय के समस्त प्रीलिटीगेशन एवं पेंडिंग प्रकरणों एवं समस्त राजस्व प्रकरणों के लिए एक बेंच का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर युधिष्टर मीना, राजस्व अधिकारी सदस्य श्याम सुंदर चेतीवाल एसडीएम कठूमर एवं सदस्य अधिवक्ता श्याम सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। 
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 321 प्री लिटिगेशन, 208 लंबित प्रकरण एवं 2897 राजस्व प्रकरण चिन्हित कर रेफर किए गए। जिसमें से 16 प्री लिटिगेशन के प्रकरण, 104 लंबित प्रकरण एवं 2892 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 645000 का एवं लंबित प्रकरणों में 47 लाख 45 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया। 
इस प्रकार तालुका मुख्यालय कठूमर पर कुल 3012 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 53 लाख 90 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया।
इस मौके पर रीडर महेश चंद शर्मा, रीडर उमेश कुमार सिंघल, अतर सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, सियाराम, योगेश चौहान, जल सिंह, अशोक, आसाराम एवं पीएनबी बैंक अधिकारी मनोज कुमार मीणा, राजस्थान ग्रामीण बैंक अधिकारी सर्वदमन शर्मा एवं बीएसएनल अधिकारी राजेश कुमार मीणा, धर्मेंद्र चौधरी इत्यादि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................