टोडपुरा में श्री लिखमी दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर हुआ विशाल जागरण

Sep 14, 2025 - 05:34
 0
टोडपुरा में श्री लिखमी दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर हुआ विशाल जागरण

 उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 निकटवर्ती टोडपुरा में संत शिरोमणि श्री लिखमीदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर रात्रि को विशाल जागरण आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारका प्रसाद सैनी ने की।  तथा विशिष्ट अतिथि पंकज मीणा पूर्व सरपंच टोडपुरा ,सुरेश मीणा प्रशासन प्रतिनिधि, श्री राम ठेकेदार ,अध्यक्ष नगर पालिका उदयपुरवाटी रामनिवास सैनी थे। इस अवसर पर मेला कमेटी हरिराम ,कानाराम ,रामनिवास, सांवरमल ,श्री राम आडतियां ,ओमप्रकाश ,सूरजमल, धनाराम गुर्जर, सोहन, रतन, संजय ,भोमाराम सहित आदि थे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर विजेंद्र सैनी ने किया अध्यक्ष नेशनल सैनी समाज नवलगढ़ इस भव्य जागरण में गायकर अशोक सैनी, छैला विकी, डांसर मेना, सजना चौधरी ने एक से बढ़ एक गायन और नृत्य प्रस्तुत किया। इन कलाकारों की कलाओं को देखकर ग्रामीण जन सैलाब की तालिया की गड़गड़ाहट से मंच गूंज  चुका। देर रात तक ग्रामीण भजनों को सुनकर आनंद का लुफ्त उठाया। 
श्री लिखमीदास जी महाराज के शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने इस दौरान प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन मनोहर लाल सैनी गोविंद सैनी के द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर शनिवार को कलाकारों द्वारा भजनों,नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर शुक्रवार व शनिवार को मेला भी भरा गया जिसमें ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। तथा बच्चों ,महिलाओं, बुजुर्गों ने झूलो व तरह की मिठाइयों का लुफ्त उठाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सैनी सभा के डॉक्टर श्रवण सैनी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जीटी कॉलेज उदयपुरवाटी के निदेशक डॉक्टर सहदेव सैनी ने की।
मंच संचालन डॉ विजेंद्र सैनी ने किया नेशनल सैनी समाज नवलगढ़ अध्यक्ष इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ,सचिव द्वारका प्रसाद सैनी, कोषाध्यक्ष श्री हरीराम सैनी , कमेटी के सदस्यों द्वारा आए हुए अतिथि गणों का माला व साफा पहनाकर शानदार स्वागत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................