जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) भारत सरकार ने 23 सितंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने के रूप में आधिकारिक घोषणा की है । इसके उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय पर जाट भवन में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया गया। सहायक निदेशक डॉक्टर अजीत बाल्यान ने बताया कि आयुर्वेद को हर जन-जन तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है तथा आयुर्वेद के द्वारा स्वस्थ व्यक्ति कैसे स्वस्थ रहे और बीमार रोगी को कैसे स्वस्थ किया जाए । यह विद्या केवल आयुर्वेद में ही है।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की मुख्य अतिथि डॉक्टर विमला गोड ने बताया की आयुर्वेद जन जन में बहुत लोकप्रिया हो रहा है खासतौर से कोरोना महामारी के बाद आयुर्वेद पर लोगों का विश्वास बढ़ा है।
वहीं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर युधिष्ठिर पमनानी एवं डॉ जगमोहन कौशिक ने आयुर्वेद विद्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं इसको कैसे जानो उपयोगी बनाया जाए। इसके बारे में प्रकाश डाला। डॉ अरुण मुदगल ने मंच संचालन की कमान संभाली। खैरथल आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर मीनाक्षी सोनी ने आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में व्याख्यान दिया एवं अतिथियों ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की । डॉक्टर उमा दत्त शर्मा ने धनवंतरी वंदना का गायन किया।
इस अवसर पर जिला खैरथल तिजारा के सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बधाई एवं इसी अवसर पर श्रेष्ठ कार्मिकों का एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्मिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ अमित चावला, डॉ सुमन चाहर, डॉक्टर श्रुति शर्मा, डॉक्टर पवन यादव, डॉक्टर अशोक चौधरी ,डॉ राधेश्याम प्रजापत, डॉक्टर सोमपाल चौधरी, डॉक्टर रामनिवास यादव, डॉक्टर अजीत गौतम, डॉक्टर सुशील सैनी ,डॉक्टर साक्षी नगर डॉ अंजना नरूला इत्यादि जिला के आयुर्वेदिक कार्मिक उपस्थित रहे।