नीमला में देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर हुआ हरि कीर्तन दंगल व भंडारा
सकट (अनिल गुप्ता). क्षेत्र के नीमला गांव में देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को ग्रामीणों के सहयोग से हरि कीर्तन दंगल व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीमला, प्रेमपुरा, रतनपुर, मोतीवाड़ा, टोड़ी, राजपुर बड़ा सहित अन्य कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीण नेमी शर्मा ने बताया की हरि कीर्तन दंगल में प्रेमपुरा की रामनारायण, धर्मसिंह गुर्जर एण्ड पार्टी एवं रैंडायल (वजीरपुर) की हरि कीर्तन दंगल के कलाकारो ने गायन के माध्यम से देवनारायण भगवान के जीवन प्रसंगों और उनकी वीरता की गाथाओं को पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया, गायकों की प्रस्तुति सून श्रोता भावविभोर होकर झूमने लगे। यहां आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। मंच संचालन धर्म सिंह गुरु जी ने किया। इस मौके पर राजगढ़ पंचायत समिति के विकाश अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, पंचायत समिति सदस्य सविता शर्मा, जावली बाड़ ग्राम पंचायत सरपंच श्रीराम मीणा बृजेश शर्मा, राजेश निहाला,पवन कसाना, मुकेश बुरिया,फूलचंद सैनी, रामावतार बाबूजी,सुरेर रूपसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

