गोविंदगढ़ में डीजे टेंपो की चपेट में आया मासूम,मौत: दशहरा मेला देखने के लिए गया था, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 3, 2025 - 12:57
 0
गोविंदगढ़ में डीजे टेंपो की चपेट में आया मासूम,मौत: दशहरा मेला देखने के लिए गया था, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में रावण दहन के दौरान हादसा हो गया। एक साल का बच्चा डीजे टेंपो की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम 6:30 बजे हुई।

नसवारी चौकी प्रभारी संजय मीणा ने बताया-मालपुर गांव में देवकरण सैनी (10) मेला देखने के लिए गया था। जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। रावण दहन के बाद जब भीड़ छंटने लगी, तभी एक टेंपो चालक ने अपने वाहन को पीछे किया, जिसकी चपेट में देवकरण आ गया। घटना में देवकरण घायल हो गया। जिसने जयपुर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

देवकरण सैनी, यादराम सैनी का पुत्र था और कक्षा सातवीं का छात्र था। उसके पिता ने मेले ग्राउंड पर चाट पकौड़ी की दुकान लगा रखी थी।

जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना के बाद, लोगों ने शोर मचाकर टेंपो चालक को रोका और घायल बालक को तत्काल रामगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अलवर में प्राथमिक उपचार के बाद देवकरण को जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने बताया-मृतक बालक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से गोविन्दगढ़ क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि कार्यक्रम में डीजे को किसने बुलवाया था और डीजे लगे टेंपो के संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................