खैरथल में रूकेगी आज सुबह से मंडोर एक्सप्रेस
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
खैरथल रेलवे स्टेशन पर मंडोर एक्सप्रेस (जोधपुर - दिल्ली - जोधपुर) का ठहराव 7 अक्टूबर सुबह 3:30 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहेंगे। जो हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।
दिल्ली व्यापार के लिए आने जाने वाले व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को केंद्रीय मंत्री भारत सरकार आदरणीय भूपेंद्र यादव द्वारा पूरा किया गया।
इसके लिए समस्त नगरवासियों की तरफ से केंद्रीय रेल मंत्री आदरणीय अश्वनी वैष्णव , केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र यादव एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का भाजपा मंडल खैरथल अध्यक्ष मनीष शर्मा एवं खैरथल की जनता ने आभार व्यक्त किया है।