'नारी शक्ति राजस्थान आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ' का गठन
जयपुर(विष्णु मित्तल) राजस्थान राज्य की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभा विराटनगर के विधायक कुलदीप धनकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रदेशभर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुई।जिसमें कर्मचारियों के हित में नया संगठन बनाने का सर्वसम्मत फैसला लिया।'अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ' से अलग हो कर 'नारी शक्ति राजस्थानआंगनवाड़ी कर्मचारी संघ' नामक नए संगठन की घोषणा की। सर्व सम्मति से संस्थापक संरक्षक श्रीमती सीता स्वामी,प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सीमा भाटी,श्रीगंगानगर की प्रभारी अमरपाल कोर चुने गए। सभी ने मानदेय वृद्धि के लिए हाईकोर्ट का रुख मीटिंग में महत्वपूर्ण निर्णय आंगनवाड़ी कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर लिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि गुजरात हाईकोर्ट ने गुजरात राज्य की आंगनवाड़ी महिलाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का जो निर्णय दिया है, उसे आधार बनाकर राजस्थान हाईकोर्ट में भी रिट याचिका दायर की जाएगी। इसके लिए एक विद्वान अधिवक्ता से कानूनी सलाह भी ले ली गई है।