राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीही में छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए गर्म स्वेटर
कुम्हेर (सुभाष वर्मा) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीही में एक सराहनीय पहल की गई है। कुम्हेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी रणवीर सिंह ने विद्यालय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म स्वेटरों का वितरण किया।आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 30 विद्यार्थियों को विकास अधिकारी के द्वारा जर्सी प्रदान की गई।
विद्यालय के संस्था प्रधान डॉ. सोरन सिंह ने बताया कि कई छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि उनके अभिभावक गर्म कपड़े खरीद सकें। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए विकास अधिकारी ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय परिवार और समस्त स्टाफ द्वारा विकास अधिकारी रनवीर सिंह का स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।