70 यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई 30 यात्री घायल, 5 यात्रियों की हालत गंभीर; आगरा से जयपुर जा रही थी बस
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भुसावर उपखण्ड के खेडली मोड़ क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस में 70 यात्री सवार थे। जिनमें से 30 यात्री घायल हो गए एवं 5 गंभीर घायल यात्रियों को जयपुर रैफर कर दिया गया है। बाकी घायल यात्रियों का उपचार महुआ अस्पताल में जारी है। उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस आगरा से जयपुर की तरफ जा रही थी।बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि बस पेड़ से टकराने के बाद पेड़ को चीरते हुए आगे निकल गई।
70 यात्रियों में से 30 यात्री हुए घायल
यह घटना दोपहर 2.00 बजे की बताई जा रही है। आगरा डिपो की एक बस आगरा से जयपुर की तरफ जा रही थी। बस में 70 यात्री सवार थे। थाना खेड़ली मोड़ क्षेत्र में बस अचानक बेकाबू हो गई और रोड किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गई।बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि बस बबूल के पेड़ को चीरते हुए आगे निकल गई।
बस के पेड़ से टकराते ही बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना खेड़ली मोड़ थाना पुलिस को दी।
7 एम्बुलेंस से 30 घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया
मौके पर पहुंची खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने 7 एम्बुलेंस से 30 घायल यात्रियों को महुआ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से 5 यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया है। घटना में बस ड्राइवर एवं कंन्डक्टर के भी चोटें आई हैं।


