चुडला (मुंडावर ) कृषि छात्र यूनियन की स्थापना :अब कृषि छात्रों की आवाज़ होगी सशक्त
मुंडावर (देवराज मीणा)
सोडावास के समीप चुडला (मुंडावर) में कृषि छात्रों की समस्याओं, अधिकारों और आवाज़ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि छात्र यूनियन (BKSU) की स्थापना की गई है। आपको बता दे लंबे समय से कृषि छात्रों को फीस, छात्रवृत्ति, प्रवेश, आवास और अन्य शैक्षणिक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इन सब मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और समाधान के लिए इस संगठन की नींव रखी गई है।
संगठन का मुख्य उद्देश्य देशभर के कृषि छात्रों की आवाज़ को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। संगठन का कहना है कि अब हर कृषि छात्र की बात सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा।
राजकीय कृषि महाविद्यालय चुडला (मुंडावर) में स्थानीय स्तर पर गठित कार्यकारिणी में छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी (नागौर), उपाध्यक्ष घनश्याम बैरवा, महासचिव पवन गुर्जर तथा सचिव मुस्कान सैन को नियुक्त किया गया है। इन सभी को ग्रामीणों और कृषि छात्रों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सोमदत्त कसाना, हनुमान हवलदार, बाबूलाल हवलदार, सत्यवीर, लक्ष्मण सिंह सहित कई ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संगठन के संस्थापक सदस्यों ने बताया कि भारतीय कृषि छात्र यूनियन किसानों और छात्रों के अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा तथा कृषि शिक्षा को मज़बूती देने का कार्य करेगा।
संगठन का संदेश स्पष्ट है —
"जहाँ मौन है, वहाँ आवाज़; जहाँ अंधकार है, वहाँ प्रकाश; और जहाँ असमानता है, वहाँ न्याय और समान अवसर।" सोडावास.... चुडला राजकीय कृषि महाविद्याल में छात्र यूनियन के सदस्य एवं ग्रामीण

