सिंधी समाज का आक्रोश: भगवान झूलेलाल व सिंधी समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल से माफी की मांग

Nov 9, 2025 - 15:40
 0
सिंधी समाज का आक्रोश: भगवान झूलेलाल व सिंधी समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल से माफी की मांग

नई दिल्ली  (हीरालाल भूरानी) छत्तीसगढ़ के भाजपा क्षेत्रीय नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के ईष्टदेव भगवान झूलेलाल जी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने और सिंधी समाज को “पाकिस्तानी” कहने पर पूरे देशभर के सिंधी समाज में गहरा रोष फैल गया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में देशभर की प्रमुख सिंधी सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर अमित बघेल की निंदा की और कहा कि यदि उन्होंने आने वाले बुधवार तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो सिंधी समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष और राज्य के पुलिस प्रमुख से बघेल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यसभा सांसद व सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश केसवानी ने कहा —सिंधी समाज कभी पाकिस्तानी नहीं रहा। हमने विभाजन के समय अखंड भारत में रहने का निर्णय लिया, अपना घर-बार छोड़कर नए सिरे से जीवन शुरू किया और देश की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दिया। हमने हमेशा भारत को ही अपना घर माना है।

नरेश बेलानी, महासचिव, सिंधु समाज दिल्ली ने कहा —भगवान झूलेलाल केवल सिंधियों के नहीं, बल्कि पूरे समाज के देवता हैं। जिन्होंने हमें सिखाया कि जाति-भेद से ऊपर उठकर प्रेम और भाईचारे से सबको अपना बनाना है। ऐसे ईष्टदेव का अपमान हम किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।

भारत वतवाणी, संयोजक, सिंधी प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली ने कहा — सिंधी समाज ने देश को हर क्षेत्र में योगदान दिया है। पर इसका अर्थ यह नहीं कि हमारे सम्मान पर कोई आघात करे और हम मौन रहें। अब समाज एकजुट होकर इसका उत्तर देगा।

अशोक लालवानी, अध्यक्ष, एस.सी.आई. उत्तर भारत ने कहा —यह केवल सिंधी समाज का नहीं, पूरे हिन्दू समाज के स्वाभिमान का प्रश्न है, और इसका उत्तर कानून के दायरे में सख्ती से दिया जाएगा।

मोहन आहुजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिंधी महापंचायत दिल्ली एनसीआर ने कहा - समय आ गया है कि सिंधी समाज एक स्वर में अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए संगठित होकर खड़ा हो

मनोज सिंधी, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश सिंधी युवा एकता मंच ने कहा -हमारे युवा अब मौन नहीं रहेंगे सिंधी अस्मिता के सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधियों में राजिंदर सिंधी (अध्यक्ष, झूलेलाल मंदिर, नई मोती नगर), अमित लालवानी, दरवेश सिंधी, शिवाजी सिंधु, नरेंद्र मसंद, गोपाल देवनानी, जगदीश झुरानी, दीपक गुर्नानी, ललित बिजलानी, निशा वासवानी, प्रेमप्रकाश, हरीश खिलवानी, अजय मुकेश सहित अनेक सामाजिक नेता और कार्यकर्ताओ  ने एक स्वर में कहा कि यदि अमित बघेल ने सार्वजनिक रूप से क्षमायाचना नहीं की, तो सिंधी समाज लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से व्यापक आंदोलन छेड़ेगा, ताकि कोई भी भविष्य में समाज की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है