अवैध खनन का परिवहन करते एक गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद
हलैना (विष्णु मित्तल)उप वन सरंक्षक मानस सिंह के द्वारा जिलेभर में अवैध खनन और पेड कटाई की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत वन-रेंज नदबई हॉल हलैना टीम ने अवैध खनन कार्य एवं परिवहन करते एक आरोपी को ट्रेक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया है।
रेन्जर राजेश शर्मा ने बताया कि वनपाल नाका खेडली मोड के वनपाल रेणुबाला मीणा एवं उसकी टीम ने भुसावर थाना क्षेत्र के क्रेसर जोन में अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी रामेश्वर मीणा, निवासी निठार (भुसावर) को ट्रेक्टर-ट्रॉली सहित पकडा है। उन्होने बताया कि वनपाल रेणुबाला मीणा को सूचना मिली और टीम के सदस्य वनरक्षक ओमेन्द्र शर्मा, केशव सिंह,आकाश शर्मा मौके पर पहुंचे, जहां गांव निठार क्रेसर जोन में अवैध खनन हो रहा है,जहां टीम ने पहुंचकर एक ट्रेक्टर-ट्रॉली को पकडा।

