एसआईआर को लेकर कर्मचारियों की बैठक उपखंड सभागार हुई आयोजित
वैर (भरतपुर) उपखंड मुख्यालय पर निर्वाचन एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गंगाधर मीणा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक उपखंड सभागार में हुई, जिसमें एसआईआर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व, शिक्षा, बिजली, जलदाय, चिकित्सा और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम मीणा ने निर्देश दिए कि सभी विभाग परिगणना प्रपत्रों को सही तरीके से भरकर समय पर जमा करवाएं, ताकि रिकॉर्ड में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने आमजन में एसआईआर को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का डेटा सही तरीके से दर्ज कराया जाए।


