निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 25 नवंबर को
खैरथल ( हीरालाल भूरानी) स्वामी संत हिरदाराम पुष्कर राज और स्वामी संत सिद्ध भाऊ के आशीर्वाद से जीव कल्याण सेवा समिति और सहाय हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 25 नवंबर को 299वां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर अर्जुन हॉस्पिटल, खैरथल में आयोजित होगा। शिविर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, आंखों की जांच, दवाइयाँ और चश्मे वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जमुना दास आहूजा सहित अन्य हेल्थकेयर विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। चिन्हित मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा जाएगा, जहां सभी खर्चे पूरी तरह निःशुल्क होंगे। यह शिविर हर महीने की 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।