भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके जीवन से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें संकाय सदस्य राजवीर मीणा ने जनजातीय स्वतंत्रता एवं अधिकारों के लिए उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने भी उनके त्याग, समर्पण एवं बलिदान को याद किया। इसी क्रम में महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान राजदीप कौर ने, द्वितीय स्थान कुशाल जाटव ने तथा तृतीय कृष्ण कुमार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, साक्षी जैन, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, मनोज गुप्ता,प्रभुदयाल उपस्थित रहे।