बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' महिलाओं को कानून की दी जानकारी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
बालिका एवं महिलाओं द्वारा आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रारम्भ होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,महिला अधिकारिता विभाग अलवर द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र लक्ष्मणगढ़ में सहयोगी संस्था जन संबल संस्था लक्ष्मणगढ़ कोली मोहल्ला लिली टोड़ा लक्ष्मणगढ़ में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं व महिलाओं को कानूनी और सामाजिक अधिकारों के बारे मे अवगत कराया।
उक्त प्रशिक्षण सामाजिक सलाहकार किरण वर्मा एवं विधिक सुनीता शर्मा व अफसाना बानो बिल विक्रेता व सुषमा देवी रसोई कर्मचारी महिला रीना वर्मा वेटरनरी नर्सिंग की बालिकाओं और महिलाओं व द्वारा संपन्न किया गया।


