एसआईआर के तहत तहसीलदार दिनेश आचार्य एवं पर्यवेक्षक नेमाराम ने किया फील्ड विजिट

Nov 29, 2025 - 15:58
 0
एसआईआर के तहत तहसीलदार दिनेश आचार्य एवं पर्यवेक्षक नेमाराम ने किया फील्ड विजिट

सुमेरपुर/ पाली (राकेश कुमार लखारा)

सुमेरपुर: भारत निर्वाचन आयोग के अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम SIR के तहत तहसीलदार दिनेश आचार्य तथा पर्यवेक्षक नेमाराम ने फील्ड विजिट करते हुए दुजाना ग्राम में BLO संपत राज वैष्णव से सम्पर्क कर बीएलओ के कार्य क्षेत्र में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए समस्त जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि निर्वाचन आयोग के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता छुटे नही और अपात्र जुड़े नहीं। इसी के मद्देनजर विभाग पूरी सजगता के साथ काम कर रहा है। तहसीलदार ने एसआईआर फॉर्म भरने हेतु बीएलओ, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी दुजाना को आवश्यक दिशा निर्देश दिये व समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित, पटवारी कर्ण सिंह, सहकर्मी छगन लाल, मोहन लाल, जगदीश मीणा आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................