बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) महिला अधिकारिक विभाग द्वाराआयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रारम्भ होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र लक्ष्मणगढ़ में सहयोगी संस्था जन संबल संस्था लक्ष्मणगढ़ गांधी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई कॉलेज हरसाना में आज 3 दिसंबर को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी गई ।बालिकाओं व महिलाओं को कानूनी और सामाजिक अधिकारों के बारे मे अवगत कराया। घरेलू हिंसा, पास्को एक्ट, महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम, वह महिलाओं की सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 112,1098,181,100,102, 1073, 1091, उपलब्ध कराए गए। उक्त प्रशिक्षण सामाजिक सलाहकार किरण वर्मा एवं विधिक सलाहकार सुनीता शर्मा व प्रिंसिपल महेंद्र शर्मा व राकेश कुमार अध्यापक अनुदेशक सुनील कुमार कनिष्ठ अनुदेशक कुलदीप यादव कंप्यूटर अनुदेशक सुरेंद्र शर्मा कनिष्ठ अनुदेशक सहित समस्त स्टाफ व बालिकाओं और छात्र के द्वारा संपन्न किया गया।