कामां-बरसाना मार्ग पर एक्सल टूटने से बेकाबू होकर सड़क किनारे फंसी बच्चों से भरी स्कूल बस, बच्चों में मची चीख-पुकार,

Dec 5, 2025 - 12:58
Dec 5, 2025 - 13:00
 0
कामां-बरसाना मार्ग पर एक्सल टूटने से बेकाबू होकर सड़क किनारे फंसी बच्चों से भरी स्कूल बस, बच्चों में मची चीख-पुकार,

डीग में 35 बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस पलटने से बच गई। अचानक एक्सल टूटने से बस बेकाबू होने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सड़क से उतरने बाद बस पेड़ के पास गड्‌ढे में फंसकर रुक गई। गनीमत रही कि बस आगे नहीं बढ़ी नहीं तो बच्चों से भरी बस नहर में गिरकर पलट सकती थी।

हादसा कामां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे केपी ड्रेन के पास हुआ। हादसे के दौरान सड़क किनारे फंस गई थी। जिसे बाद में बाहर निकाला गया।

बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी बस

कामां कोसी रोड़ स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल बच्चू सिंह ने बताया- स्कूल की बस सुनहरा, बझेरा, नंदोला, धाना बगीची गांव से स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही थी। तभी केपी ड्रेन के पास बस का पट्टा टूट गया।

ऐसे में बस सड़क के किनारे उतर गई। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। स्कूल की सभी गाड़ियों के फिटनेस और बीमा हैं। किसी बच्चे के चोट नहीं आई है।

घटना के बाद दूसरी बस में बच्चों को किया शिफ्ट

घटना का पता लगने के बाद तुरंत स्कूल से दूसरी बस भेजी गई। जिसके बाद दुर्घटना ग्रस्त हुई बस से बच्चों को उतारकर दूसरी बस में शिफ्ट किया गया। सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल लाया गया है।

दरअसल, बस बच्चों को लेकर जैसे ही केपी ड्रेन पहुंची। तभी अचानक बस का पट्टा टूट गया। जिससे बस केपी ड्रेन की तरफ चली गनीमत यह रही कि बस केपी ड्रेन में नहीं उतरी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि सड़क से केपी ड्रेन की गहराई 8 से 10 फुट है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................