जलग्रहण महोत्सव के तहत रसगन ग्राम में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Dec 10, 2025 - 13:59
 0
जलग्रहण महोत्सव के तहत रसगन ग्राम में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

खैरथल. (हीरालाल भूरानी)  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत मनाए जा रहे जलग्रहण महोत्सव के दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रसगन में जल, भूमि एवं भू-संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा याचिका प्रथम, राखी कुमारी द्वितीय तथा प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता क्षत्रपाल यादव, प्रधानाचार्य रामानंद, उप प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव, महिमा यादव सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................