जिला कलक्टर ने रुपवास उपखंड के बांधों एवं जलभराव क्षेत्रों का लिया जायजा

Aug 2, 2025 - 12:06
 0
जिला कलक्टर ने रुपवास उपखंड के बांधों एवं जलभराव क्षेत्रों का लिया जायजा

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने  रुपवास उपखंड के खानुआ बांध, बकौली हैड, डोरदा बन्ध, बकौली बन्ध एवं गंभीर  नदी के तटीय गांव में निरीक्षण कर जल निकासी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की लगातार बरसात की चेतावनी को देखते हुए नदी किनारे के गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद बनाए रखें तथा सुरक्षात्मक दृष्टि से नदी के आसपास नहीं जाने दे। उन्होंने रूपवास बंध, खानुआ बंद सहित प्रमुख जल भराव क्षेत्रों पर सुरक्षात्मक दृष्टि से लोगों को नहाने के लिए प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी निकासी के समुचित प्रबंध रखें तथा लगातार ऐसे क्षेत्रों में स्थानीय कार्मिकों को उपस्थित रहने के लिए पाबंद करें। उन्होंने जल संसाधन विभाग, पंचायती राज, राजस्व, पुलिस विभाग की टीम को सक्रियता से निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जल संसाधन बने सिंह, उपखंड अधिकारी रूपवास विष्णु बंसल , विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................