मानव सेवा ही दुनियां का सबसे बडा धर्म, डीग से वृन्दावन को 30 नेत्र रोगी ऑपरेशन को रवाना

Dec 16, 2025 - 01:00
 0
मानव सेवा ही दुनियां का सबसे बडा धर्म, डीग से वृन्दावन को 30 नेत्र रोगी ऑपरेशन को रवाना

डीग,(विष्णु मित्तल) समृद्ध भारत अभियान एवं डाॅ. श्राॅफ चैरिटी आई हाॅस्पिटल के द्वारा समृद्व भारत अभियान भरतपुर के निदेशक सीताराम गुप्ता और बीएचआरसी वृन्दावन के सीनियर एडमिनीस्ट्रर चरन मैसी के सानिध्यं में शहर डीग स्थित पुरानी तहसील भवन में संचालित बहुउद्देशीय कौशल प्रशिक्षण तथा प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र से सोमवार को 30 नेत्र रोगी वृन्दावन को रवाना हुए,जिन्हे विजन टेक्नीशीयन सर्वेश्वरी सैनी,स्वास्थ्य सेवाकर्मी सोनू सैनी व विष्णु मित्तल ने किया। निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही दुनियां का सबसे बडा धर्म है,जो मानव सेवा करता है,वह देशभक्त एवं समाजसेवी कहलाता है साथ ही ईश्वर का परम भक्त होता है। डीग में संचालित बहुउद्देसहीय कौशल प्रशिक्षण एव प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र से आमजन केलिए स्वास्थ्य आत्मनिर्भर,रोजगार, कृषि, कम्प्यूटर ज्ञान,सिलाई व मेहदी प्रशिक्षण आदि दिलाए जा रहे हैं। जो प्रशिक्षण युवा व महिलाओ के लिए लाभकारी सावित हो रहा है। साथ  डाॅ. श्राॅफ चैरिटी आई हाॅस्पिटल वृन्दावन के सहयोग से संचालित नेत्र जांच केन्द्र पर नेत्र रोगियों की नेत्र जांच होती है,जांच में निकल रहे नेत्र रोगियों के वृन्दावन व नई दिल्ली में ऑपरेशन  होते है,ये कार्य नेक एवं सराहनीय है। समृद्व भारत अभियान के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि संस्था एवं बीएचआरसी के द्वारा शहर डीग में बहुउद्देशीय कौशल प्रशिक्षण व नेत्र जांच केन्द्र संचालित है,जहां नेत्र विशेषज्ञ टीम के द्वारा प्रतिदिन नेत्र रोगियों की जांच होती है। जांच के दौरान निकल रहे नेत्र रोगियों का आॅपरेषन के लिए चयन किया जाता है और प्रत्येक सोमवार को नेत्र रोगियों को आॅपरेषन को वृन्दावन भेजा जाता है। 15 दिसम्बर को केन्द्र से 14 महिलाओं सहित 30 नेत्र रोगियों को वृन्दावन रवाना किया गया है। जिनके 16 एवं 17 दिसम्बर को आॅपरेषन होंगे। विजन टेक्नीशीयन सर्वेष्वरी सैनी,स्वास्थ्य सेवाकर्मी सोनू सैनी ने बताया कि केन्द्र से डीग जिले के गांव सेंती, शीशवाडा,
शयौरावली,अऊ,खेडा ब्रह्याण,बरौली चैथ,खोहोरी,गिरसे आदि गांव के 30 नेत्र रोगी आॅपरेषन को डीग से वृन्दावन रवाना किए गए। उन्होने बताया कि अप्रेल 2024 से 15 दिसम्बर 2025 तक करीब 5 हजार नेत्र रोगियों के नेत्र की जांच की गई,जिसमें से करीब 511 नेत्र रोगियों के आॅपरेशन हो गए। इस अवसर पर रिंकी सैनी,सोनियां सेन,पिंकी फौजदार,मोनिका भावडा,पूजा कुमारी,बैजन्ती सैनी,प्रेमवती,मनफूल सैनी, अमित शर्मा,लक्ष्मी देवी, शीतल कुमारी आदि का मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है