जीवन ज्योति कार्यक्रम के तहत नेत्र स्वास्थ्य की दी जानकारी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के गांव जावली में क्रान्ति महिला मंच की आकाश सभा जावली की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया ।
इस सभा में मेटसो इण्डिया व साईटसेवरस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जीवन ज्योति परियोजना में संस्था के समुदाय प्रेरक राजेश कुमार खुडियाना द्वारा नेत्र स्वास्थ्य व कार्यक्रम की जानकारी दी गई। बताया गया की संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणगढ़ के कमरा नंबर 3 में निशुल्क जांच व चश्मे व दवाईयां दी जाती है ।
मोतियाबिंद के आपरेशन राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय अलवर में कराये जाते हैं। इस मौके पर बलराम गुर्जर समाज सेवी मंच मैनेजर मौसम खान, कमलेश प्रजापत,रोहिताश,वरीशा ,रेखा देवी,मीनू,सुशीला सहित सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।