प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन बांसवाड़ा में 19 व 20 दिसंबर को होगा आयोजित
रूपवास (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन 19 व 20 दिसंबर 2025 को लियो इंटरनेशनल संस्थान लियो सर्कल डांग पाड़ा बांसवाड़ा में आयोजित किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि 19 दिसंबर को प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन प्रातः 11:30 बजे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी के आशीर्वचन एवं मुख्य अतिथि मदन दिलावर शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार व मुख्य वक्ता महेंद्र कपूर राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तथा अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि शंकर लाल माली प्रांत कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं अध्यक्षता रमेश चंद्र पुष्करण प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय करेंगे।
सम्मेलन का समापन 20 दिसंबर शनिवार को प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्य वक्ता नारायण लाल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तथा अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि महेंद्र कपूर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ,बाबूलाल खराड़ी मंत्री जनजाति विकास एवं गृह राज्य विभाग राजस्थान सरकार होंगे व अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करण करेंगे इस अवसर पर आशीर्वचन महंत अच्युतानंद महाराज पीठाधीश्वर बेणेश्वर धाम करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करण एवं महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि सम्मेलन का संयोजक डॉक्टर ऋषिन चौबीसा संयोजक दिनेश चंद मईडा को नियुक्त किया है।

