टैंपो चालक ने लापरवाही से टैपू चलाते हुए बाईक को टक्कर मारी बाईक सवार की मौत
अलवर (अनिल गुप्ता) एनईबी थाना क्षेत्र में स्थानीय 200 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार टैंपो चालक लापरवाही से टैंपो चलाते हुए ने बाइक को टक्कर मार दी बाईक चालक मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिवाजी पार्क, अलवर निवासी 43 वर्षीय मुकेश कुमार शर्मा केसरोली मोड़ पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करते थे। शुक्रवार देर को अपनी बाईक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान 200 फीट रोड पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार सड़क पर गिर पड़े और टेंपो के नीचे आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। तथा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कर मौके से पुलिस ने टैंपो को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


