खंडेलवाल वैश्य समाज का हुआ पौष बड़ों का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) श्री खंडेलवाल वैश्य समाज का पौषबड़े का आयोजन खंडेलवाल शिक्षण संस्थान जालूकी रोड स्थित अध्यक्ष रमेश चंद्र ठाकुरिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के हजारों लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
आयोजन में चंद्र प्रकाश खंडेलवाल विशाल झालानी मदन गुप्ता कुलदीप धीया मनीष झालानी गोविंद एडवोकेट संतोष बढ़ाया टीका अटोलिया पूर्व सरपंच बलराज गुप्ता जैकी खंडेलवाल अविनाश खारवाल राजू झालानी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।