हाईवे पर डंपर में घुसी कार; एयरबैग खुलने से पति की जान बची, पत्नी की मौत

Jan 2, 2026 - 13:11
 0
हाईवे पर डंपर में घुसी कार; एयरबैग खुलने से पति की जान बची, पत्नी की मौत

भरतपुर में हाईवे किनारे खड़े एक डंपर में कार जा घुसी। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। एयरबैग खुलने से पति की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला निजी हॉस्पिटल में फ्रैक्चर पैर का प्लास्टर कटवाने आई थी। वापस घर लौटते समय एक्सीडेंट हो गया। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-21 पर डहरा और पहरसर के बीच शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ।

  • महिला पति के साथ प्लास्टर कटवाकर लौट रही थी

डेहरा मोड़ चौकी इंचार्ज एदल सिंह ने बताया कि मौलौनी गांव निवासी गौरव (30) अपनी पत्नी पूजा (26) के पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए भरतपुर आया था। इलाज के बाद दोनों कार से वापस अपने गांव मौलौनी लौट रहे थे। इसी दौरान डहरा और पहरसर के बीच उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई।

  • एयरबैग खुलने से पति की जान बची, पत्नी की मौत

हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। एयरबैग खुलने से गौरव की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • 8 साल पहले हुई थी शादी

गौरव ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बच्चा 6 साल का है और छोटी बेटी 2 साल की है। पूजा और गौरव की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। पूजा के पैर में फ्रैक्चर था। इसलिए उसके पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। उसका इलाज भरतपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................