एलआईसी ने आजीवन गारंटी न्यू पालिसी की बिक्री पर किया सम्मानित

Jan 14, 2026 - 13:57
 0
एलआईसी ने आजीवन गारंटी न्यू पालिसी की बिक्री पर किया सम्मानित

चौरीचौरा (शशि जायसवाल)  भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा आजीवन गारंटी न्यू पालिसी के लांचिंग के पहले दिन ही 21 लाख बीमा धन की सिंगल प्रीमियम पालिसी का बिक्री करने पर शाखा नम्बर दो के अध्यक्ष क्लब के अभिकर्ता चेतई प्रसाद पटवा को सम्मानित किया गया।
एलआईसी ने नए वर्ष में आजीवन गारंटी नाम की एक नई पालिसी को लांच किया है। जिसमे चेतई प्रसाद पटवा ने लांचिंग के दिन ही 21 लाख रुपए बीमा धन की सिंगल प्रीमियम पालिसी का बिक्री कर दिया। उनकी इस उपलब्धि पर गोरखपुर मण्डल के सीएलआईए मैनेजर ए.एन. दुबे, शाखा नम्बर दो के मुख्य प्रबन्धक विजय बजाज, ब्रांच मैनेजर चौरीचौरा उदय प्रताप सिंह, बालिन्दर पटेल, सीएलआईए टी.पी. गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र व बुके देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर अमरनाथ चौरसिया, रामलखन, विभूति यादव, नवरत्न कुमार आदि ने चेतई पटवा को बधाई दिया। अपनी इस उपलब्धि के लिए पटवा ने अपने बीमा धारकों को धन्यबाद दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................