शिव शिक्षा समिति रणोली द्वारा 'कवच परियोजना' के अंतर्गत बाल अधिकारों पर व्यापक अभियान

Jan 16, 2026 - 13:55
 0
शिव शिक्षा समिति रणोली द्वारा 'कवच परियोजना' के अंतर्गत बाल अधिकारों पर व्यापक अभियान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) शिव शिक्षा समिति रणोली द्वारा संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में बाल अधिकारों और बाल संरक्षण कानूनों को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता गतिविधियाँ की गईं।
परियोजना के तहत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कुमार द्वारा 26 मीना मंचों में बच्चों और किशोरियों को बाल अधिकारों और संबंधित कानूनों पर प्रशिक्षण दिया गया। इन सत्रों में बच्चों को उनके अधिकार, सुरक्षा से जुड़े नियम और शिकायत की प्रक्रिया के बारे में सरल भाषा में समझाया गया।
इसके साथ ही, 100 डेज़ थेमेटिक – बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत 50 से अधिक स्थानों पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम पंचायत कार्यालयों, नरेगा कार्यालयों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सरकारी कार्यालयों में संपन्न हुए, करीब 2000 लोगों को बाल विवाह न करने और रोकने की शपथ दिलाई गई।
इस अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर्स, सेवा प्रदाता जैसे मैरिज हॉल संचालक, टेंट हाउस, हलवाई, प्रिंटिंग प्रेस संचालक तथा धार्मिक नेताओं को विशेष रूप से जोड़ा गया। सभी को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई और उनके लेटरहेड पर इस संकल्प पर हस्ताक्षर भी करवाए गए।
शिव शिक्षा समिति रणोली का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म किया जाए और बच्चों को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य दिया जाए। यह अभियान इसी दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................