साजनपाड़ा में दुग्ध शीतल केन्द्र का हुआ उद्घाटन; कार्यक्रम में सरस डेयरी अलवर के चेयरमैन नितिन सांगवान, पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना मौजूद रहे

Jan 21, 2026 - 09:34
 0
साजनपाड़ा में दुग्ध शीतल केन्द्र का हुआ उद्घाटन;  कार्यक्रम में सरस डेयरी अलवर के चेयरमैन नितिन सांगवान, पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना मौजूद रहे

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के ग्राम साजनपाड़ा में दुग्ध शीतल केन्द्र का उद्घाटन चेयरमैन नितिन सांगवान मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सरस डेयरी अलवर बन्नाराम मीना, राजेश रामपुरा विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जहाडू ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि प्रहलाद चौधरी ने की। इस अवसर पर सरस डेयरी के डायरेक्टर शिवलाल मीना, हरिकिशन मीना एवं मोनू यादव भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता निहाल सिंह, अनेक डेयरी सचिव, अलवर डेयरी संघ के सुपरवाइजर एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित पशुपालकों एवं सचिवों ने चेयरमैन से दूध की दर बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर चेयरमैन नितिन सांगवान ने आश्वासन दिया कि दूध की दर इसी माह बढ़ा दी जाएगी। इस मौके पर चैयरमेन नितिन सांगवान ने बताया कि वर्तमान में डेयरी में डेढ़ लाख लीटर दूध क्षमता का प्लांट संचालित है, जिसे बढ़ाकर पांच लाख लीटर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि संघ के विकास के लिए केंद्र सरकार से 350 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे पशुपालकों एवं दुग्ध समितियों को बड़ा लाभ मिलेगा।इस मौके पर लक्ष्मीनारायण सैन, भीमसिंह सैन, किशनलाल मीना सहित सैकड़ों की संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे। वहीं घाटाभावर कार्यक्रम में रामकिशन, डीलर चतरी गुर्जर, चेतराम मीना, रामप्रसाद सैन, सीताराम मीना, गजेंद्र सिंह, प्रकाश, मोतीलाल, रोहित डायरेक्टर एवं सभी सचिवों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है