वैर ब्लॉक के 9 केंद्रों पर गौ विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 आयोजित

Jan 21, 2026 - 09:20
 0
वैर ब्लॉक के 9 केंद्रों पर गौ विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 आयोजित

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय))  श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर सहित वैर ब्लॉक के 9 परीक्षा केंद्रों पर आज सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा–2025 का सफल आयोजन किया गया।
खंड गौ सेवा प्रमुख एवं परीक्षा संयोजक विजय सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। परीक्षा संचालन में केंद्र अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह , गोविंद सिंह धाकड़, वैदिक कुमार गोयल  रामकुमार एवं आशा कुशवाहा का सराहनीय सहयोग रहा।
परीक्षा में वैर ब्लॉक स्तर पर कुल 850 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर से 152 विद्यार्थियों की सहभागिता रही। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में गौ विज्ञान, भारतीय संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है