भागवत कथा शुरू होने से पूर्व ग्रामीणों ने निकाली कलश यात्रा

Jan 25, 2026 - 14:32
 0
भागवत कथा शुरू होने से पूर्व ग्रामीणों ने निकाली कलश यात्रा

सकट.(अलवर) क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव में देवनारायण एवं डुगरी वाले भैरूजी महाराज मंदिर पर आयोजित वार्षिक मेंले को लेकर गणेश पूजन के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। भागवत कथा शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने ध्वज व कलश यात्रा निकाली। गामीण भरत गुर्जर व रामोतार शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा गांव के अचलेश्वर महादेव मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ बैण्ड बाजों की स्वर लहरियां के साथ विधिवत रवाना हुई जो नगर पारिक्रमा करते हुए देवनारायण एवं भैरूजी महाराज मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर बैंड बाजों की स्वर लहरियों के बीच नाचते गाते देवनारायण व भैरूंजी महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

 कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कलश यात्रा के दौरान नगरिया से आए वैष्णो दास, राजेंद्र दास, गिरधर दास, अंकेश दास ने पट्टे बाजी करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया जो लोगों का आकर्षण का केन्द्र रही।कथावाचक महंत राम रतन दास के द्वारा विधिवत गणेशजी व भागवत पोथी पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का वाचन शुरू करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत कथा का माहात्म्य सुनाया गया। यहां कथा प्रति दिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा का समापन 1 फरवरी को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से पद दंगल का आयोजन किया जाएगा पद दंगल में रघुवीर एंड पार्टी सोडाला व रामू मास्टर एण्ड पार्टी लालसोट द्वारा धार्मिक व पौराणिक कथाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर सरपंच सुनीता देवी मीना, पूर्व सरपंच तुलसीराम स्वामी, रामस्वरूप बोहरा, रामनरेश गुर्जर, भागीरथ गुर्जर, विक्रम मीणा, गिरधारी मीणा, धर्म सिंह गुर्जर, गुल्याराम सैनी, विशंभर जांगिड़, मूलचंद शर्मा, रमेश कुमावत,महाराज सिंह गुर्जर, भरत गुर्जर, रामोतार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................