राजस्थान दिवस समारोह 2026, 19 मार्च को होगा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान दिवस समारोह 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी महल प्लाजा में 19 मार्च को सायं 7 बजे भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहारी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत लोक कलाकारों द्वारा कच्छीघोड़ी नृत्य, भवई नृत्य, कालबेलिया नृत्य, बम वादन, राजस्थानी गायन व लोकनृत्य, लंगा गायन, चरी नृत्य, मयूर नृत्य एवं फूलों की होली इत्यादि प्रस्तुतियां दी जायेगी।