देवी धौलागढ़ थाने में नए आपराधिक कानूनों को लेकर हुई बैठक, थानाधिकारी ने दी जानकारी: सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक हुए शामिल
कठूमर/ दिनेश लेखी। देवी धौलागढ़ थाना परिसर में सोमवार को थानाधिकारी संजय शर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षकों की मीटिंग का आयोजन किया गया।
थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में नव विधान न्याय की नई पहचान कार्यक्रम के तहत कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण और सामुदायिक पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा की गई। वही थाना क्षेत्र के गांवों के अपराध के बारे में जानकारी लेते हुए, अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को देकर सहयोग की अपील की। इस मौके पर सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक मौजूद थे।


