कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी पर 40 हजार रूपये का इनाम घोषित

Apr 7, 2026 - 18:50
 0
कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी पर 40 हजार रूपये का इनाम घोषित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई ने आदेश जारी कर कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी अमित गौतम पुत्र सुभाष निवासी शास्त्री नगर, सेक्टर नम्बर 05, पुलिस थाना निहालगंज जिला धौलपुर पर 40 हजार रूपये का नकद इनाम घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि अपराधी अमित गौतम लम्बे समय से फरार चल रहा है, जो जिला पुलिस के भरसक प्रयासों के बावजूद भी गिरफ्तार नहीं हो रहा है। उक्त अपराधी के विरूद्ध 12 लाख रूपये की धोखाधडी करने के संबंध में मु0 नं0 34/2020 धारा 420, 406, 467, 68, 471 भा0द0स0 एवं 15 लाख पचास हजार रूपये की धोखाधडी व साईबर फ्रॉड करने के संबंध में मु0नं0 163/2021 धारा 420, 406 भा0द0स0 पुलिस थाना निहालगंज जिला धौलपुर पर पंजीबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी अमित गौतम के विरूद्ध राजस्थान के विभिन्न थानों में साईबर ठगी एवं धोखाधडी के कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.18 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर उक्त अपराधी को बन्दी बनाने या बन्दी करवाने या बन्दीकरण का विरोध किये जाने पर विधिसंगत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर, बन्दी बनायेगा या बन्दी बनाने के लिये सही सूचना देगा या बन्दी करवायेगा, उसको महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर द्वारा 40 हजार रूपये का नकद पारितोषिक प्रदान किया जावेगा। पारितोषिक वितरण के सम्बन्ध में महानिरीक्षक पुलिस, रेंज, भरतपुर का निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उक्त अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जिला धौलपुर द्वारा पूर्व में घोषित इनाम राशि को निरस्त किया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................