असम चुनावः बारपेटा (पाकेबेटबारी) व गोलपारा पूर्वी में भव्य रैलियाँ, अली हुसैन टीपू की सक्रिय भूमिका
अंता (शफीक मंसूरी) असम में चल रहे चुनावी माहौल के बीच राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चौपदार की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए अली हुसैन टीपू, सिद्दीक गौरी, अब्दुल खल्लाक खान, असरार अहमद को बारपेटा और गोलपारा विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए दोनों क्षेत्रों में संगठन को मजबूती प्रदान की। इसी क्रम में बारपेटा (पाकेबेटबारी) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन एवं गोलपारा पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी ए.के. रशीद आलम के समर्थन में इमरान प्रतापगढ़ी की भव्य एवं विशाल जनसभाओं का आयोजन कराया गया। इन सभाओं में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) बारां अली हुसैन टीपू ने बताया कि इन जनसभाओं का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन को मजबूत करना और स्थानीय प्रत्याशियों को विजय दिलाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है और आगामी चुनाव में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

