10वीं CBSE बोर्ड रिजल्ट में बोहराज स्कूल का दबदबा, जिले में लहराया परचम
महुवा, (अवधेश अवस्थी)शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखते हुए 'द बोहराज ग्लोबल स्कूल', महुवा ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल संस्थान, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मेधावी छात्र-छात्राओं ने किया गौरवान्वित:
विद्यालय के परीक्षा परिणामों में मानशी शर्मा ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सोहिल खान एवं स्वप्निल ने 95-95% अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि इस वर्ष परिणाम का स्तर बेहद उच्च रहा है:
-
7 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
-
40% छात्रों ने 80% से अधिक अंकों के साथ गौरवपूर्ण सफलता हासिल की।
अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी: मेधावी विद्यार्थियों की सूची में दिव्यांशी शर्मा (91.40%), आदित्य राज (90.60%), हर्षित चौधरी (90.60%), प्राची भारद्वाज (89.60%), अंशु चौधरी (88.40%), आशी बंसल (87.80%), दिव्यांश गुप्ता (87.40%), यथार्थ शर्मा (87.20%), खुशबू सैनी (85.80%) और अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या मिश्रा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
सफलता के इस हर्षोल्लास के अवसर पर स्कूल निदेशक विनय बोहरा, सह-निदेशक विकास बोहरा, संरक्षक अवधेश अवस्थी, वाइस प्रिंसिपल श्वेता राणा सहित अनुभवी फैकल्टी योगेश, दीपक, महेश, अभिषेक शर्मा, अभिषेक व्यास, मनीष, जितेंद्र और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।


