दो सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोग घायल; दो गंभीर, हायर सेंटर रैफर
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन जने घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, खो दरीबा निवासी प्रसादी मीना अपनी पुत्री के शादी के निमंत्रण पत्र देकर लौट रहे थे। इसी दौरान खड़कपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर एक अन्य हादसे में सैंथल गांव निवासी छोटी देवी अपने पोते के साथ बाइक पर जा रही थीं। डेरा के समीप दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जयपुर रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर रैणी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

